शेयर करें

Garlic weed control

किसान भाइयों, सबसे पहले हम लहसुन की बुवाई के सही समय के बारे में जान लेते हैं। रबी सीजन में, लहसुन की बुवाई अक्टूबर के 15 से लेकर नवंबर के 15 तक की जाती है। इसके अलावा, यदि मौसम अनुकूल हो, तो आप नवंबर के अंतिम सप्ताह तक भी बुवाई कर सकते हैं। लहसुन को अंकुरित होने में लगभग 7-8 दिन का समय लगता है, लेकिन ध्यान रखें कि लहसुन लगाने के 3-4 दिन बाद ही खरपतवार (Garlic weed control) उगने लगते हैं। ये खरपतवार लहसुन की तुलना में बहुत तेजी से बढ़ते हैं और पूरे खेत को घेर लेते हैं।

लहसुन के खेतों में सामान्य खरपतवार

1. मोथा
2. कांग्रेस घास
3. कांटा चौलाई
4. जंगल चोलाई
5. बथुआ
6. साबुनी
7. जंगली पोइनसेटिया
8. दूब घास

खरपतवार नियंत्रण की आवश्यकता

लहसुन में खरपतवार नियंत्रण के लिए निराई-गुड़ाई करना आवश्यक है। लेकिन आज के समय में कामगार मिलना मुश्किल हो गया है और मजदूरी भी अधिक होती है। इसलिए, मार्केट में खरपतवार नियंत्रण के लिए कई प्रकार की रासायनिक दवाइयाँ उपलब्ध हैं, जिन्हें हम लहसुन के खेत में बुवाई के पहले और बाद में छिड़काव कर सकते हैं।

(सूचना: खेती में आवश्यक सभी दवा के बारें में जानने के लिए यहा क्लिक करें ——-> कृषि दवा)

खरपतवार नियंत्रण के लिए दवाइयाँ | Garlic weed control herbicide –

खरपतवार नियंत्रण का समय उपयोग की जाने वाली दवा मात्रा (प्रति एकड़) उपलब्ध ब्रांड
बुवाई के तुरंत बाद (pre-emergence) पेंडीमेथलीन 38.7% सीएस 700 मिली यूपीएल दोस्त सुपर, धानुका धनुटोप सुपर
अंकुरण पूर्व (48 घंटे पहले, pre-emergence) पेंडीमेथिलीन 30% ईसी 1 लीटर धानुका धनुटोप, बीएएसएफ स्टॉम्‍प
बुवाई के 20-25 दिन बाद (post-emergence) ऑक्सीफ्लोरोफेन 23.5% ईसी + क्विजालीफॉप-एथिल 5% ईसी 150 मिली + 250 मिली डाऊ कॉर्टेवा गोल, टरगा सुपर
वैकल्पिक (post-emergence) अदमा डेकल 350 मिली अदमा डेकल

निष्कर्ष

लहसुन की फसल में खरपतवार (Garlic weed control) नियंत्रण एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जो फसल की गुणवत्ता और उपज को प्रभावित करती है। सही समय पर बुवाई और उचित रासायनिक उपचार से आप अपनी फसल को खरपतवारों से बचा सकते हैं और एक सफल उत्पादन कर सकते हैं।

किसानों द्वारा अक्सर पूछे जाने वाले सवाल | People also ask –

1. लहसुन की फसल में सबसे अधिक खरपतवार कौन से होते हैं?
उत्तर: मोथा, कांग्रेस घास, कांटा चौलाई, बथुआ, दूब घास आदि।

2. लहसुन में खरपतवार नियंत्रण के लिए कौन सी दवा का उपयोग किया जाता है?
उत्तर: पेंडीमेथलीन, ऑक्सीफ्लोरोफेन, और क्विजालीफॉप-एथिल दवाओं का उपयोग किया जाता है।

3. लहसुन में खरपतवार नियंत्रण के लिए सही समय क्या है?
उत्तर: बुवाई के तुरंत बाद और 20-25 दिन बाद।

4. क्या खरपतवार नियंत्रण के लिए निराई-गुड़ाई आवश्यक है?
उत्तर: हां, लेकिन रासायनिक दवाएं भी एक विकल्प हैं।

5. लहसुन की फसल में pre-emergence और post-emergence में क्या अंतर है?
उत्तर: Pre-emergence बुवाई के बाद, Post-emergence खरपतवार उगने के बाद किया जाता है।

लेखक: Krushi Doctor Suryakant
संपर्क: contact@fasaljankari.com


शेयर करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top