शेयर करें

gram pod borer

Fasal Jankari वेबसाईट के ऊपर आप सभी स्वागत है। आज के ब्लॉग (लेख) में हम जानेंगे चने की फसल में आने वाली इल्लियों की समस्या और नियंत्रण (gram pod borer control) के साथ उनके लक्षण, जैविक नियंत्रण, रासायनिक नियंत्रण, और इल्लियों के नियंत्रण के लिए सर्वोत्तम कीटनाशक की पूरी जानकारी प्रदान करेंगे।

चने में इल्लियों की समस्याएं | Gram pod borer insect information in hindi –

चने की खेती करने वाले किसानों को इस बात का ध्यान देना चाहिए क्योंकि इसमें फली छेदक कीट (gram pod borer) के हमले का खतरा होता है। यह कीट फसल को प्रभावित करके पैदावार में भारी क्षति का कारण बन सकता है, जिससे किसानों को नुकसान हो सकता है। इसलिए, सही समय पर फसल संरक्षण के उपायों का पालन करना आवश्यक है। इस कीट के ज्यादा प्रभाव से फसल पैदावार में 50 से 60 प्रतिशत की कमी हो सकती है, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति पर असर पड़ सकता है।

चना फली छेदक इल्लियों के लक्षण | Gram pod borer Symptoms –

1. चने में फली छेदक कीट/इल्लिया हरे रंग के दिखाई देते हैं।
2. यह इल्ली 1.25 इंच लंबी होती है।
3. फली छेदक इल्ली हरे से भूरें रंग में अवस्था अनुसार परिवर्तित हो जाती हैं।
4. चने की इल्ली शुरुआत में चने की पत्तियों को खाती हैं।
5. यह बाद फली लगने पर उनमें छेद कर दाने को खोखला कर देती हैं।
6. फली छेदक इल्ली के प्रभाव से अच्छी गुणवत्ता दाना नहीं बन पता है और प्रति एकड़ उत्पादन में 40 से 50% तक नुकसान होता है।

खेती के बारें में संपूर्ण जानकारी विडिओ स्वरूप में देखने के लिए यहा क्लिक करें – फसल जानकारी यूट्यूब चैनल

इल्लियों का नियंत्रण | Gram pod borer control –

1. गर्मियों में खेत की गहरी जुताई करें।
2. सुण्डियों को पकड़ कर नष्ट कर दें।
3. कीट प्रतिरोधी प्रजातियों के बीजों का चयन करे और बुवाई करनी चाहिए।
4. ज्वार, मक्का आदि के साथ अंत: फसल पद्धति तथा किनारों पर गेंदा की फसल उगाना चाहिए।
5. संतुलित मात्रा में खाद व पानी का उपयोग करना चाहिए।
6. निरीक्षण के लिए खेतों में फेरोमोन ट्रैप 5 से 6 प्रति एकड़ की दर से लगाने चाहिए।
7. कीट भक्षी पक्षियों बैठने के लिए T आकार की खुंटीयाँ (अड्डे) 20 -25 प्रति एकड़ की दर से खेत में लगानी चाहिए।
8. नीम तेल का 2 से 5 मिली प्रति लीटर के हिसाब से छिड़काव करें।

चने में इल्ली की दवा | Gram pod borer chemical control –

कीटनाशक का नाम  कीटनाशक कंटेंट  कंपनी का नाम  उपयोग मात्रा/एकड़ 
प्रोफेक्स सुपर कीटनाशक  प्रोफेनोफोस 40% + साइपरमेथ्रिन 4% ईसी नागार्जुन  400 मिली/एकड़ 
ईएम 1 (EM 1) कीटनाशक  इमामेक्टिन बेंजोएट 5% एसजी धानुका  100 ग्राम/एकड़ 
प्लेथोरा कीटनाशक  नोवालुरॉन 5.25% + इंडोक्साकार्ब 4.5% एससी अदामा  300 मिली/एकड़ 
कोराजन कीटनाशक  क्लोरेंट्रानिलिप्रोल 18.5% एससी एफएमसी  60 मिली/एकड़ 
लार्गो कीटनाशक  स्पिनेटोरम 11.7% एससी धानुका  180 मिली/एकड़ 

नोट – चने की फसल में इल्लियों के नियंत्रण (Gram Insect control) के लिए बताएं गए कीटनाशक का उपयोग आप फसल में इल्लियों की समस्या के अनुसार उपयोग करना है। और हर छिड़काव के साथ चिपकू का इस्तेमाल करना ना भूलें।

Conclusion | सारांश –

किसान भाइयों, Fasal Jankari वेबसाइट के इस ब्लॉग में हमने आपको चने की फसल में आने वाली इल्लियों (gram pod borer control) की समस्या और नियंत्रण के लिए सर्वोत्तम कीटनाशक के बारे में पूरी जानकारी प्रदान की है। बताए गए किसी भी कीटनाशक का उपयोग फसल में इल्ली की समस्या के अनुसार करें, ताकि आपको इल्लियों के नियंत्रण में सर्वोत्तम परिणाम मिले।

FAQ | बार – बार पूछे जाने वाले सवाल –

1. चने में इल्ली के लिए कौन सी दवाई डालें?
जवाब – चने में इल्ली के नियंत्रण के लिए कोराजन कीटनाशक का 60 मिली/एकड़ अनुसार उपयोग करे।

2. इल्ली मारने के लिए सबसे अच्छी दवा कौन सी है?
जवाब -इल्ली मरने के लिए ईएम 1 (EM 1) कीटनाशक का उपयोग 100 ग्राम/एकड़ अनुसार उपयोग करे।

3. सबसे बेस्ट कीटनाशक दवाई कौन सी है?
जवाब -सबसे बेस्ट कीटनाशक अदामा कंपनी प्लेथोरा कीटनाशक हैं।

4. चने की फली छेदक क्या है?
जवाब -चने में फली छेदक कीट/इल्लियां हरे रंग के दिखाई देते हैं जो चने की फली में छेद करके फसल को नुकसान करती हैं।

5. इल्ली का जैविक कीटनाशक कोन सा हैं ?
जवाब -इल्ली का जैविक कीटनाशक डॉ बैक्टो मेटा, मेटाराइजियम एनिसोप्लिया हैं।

 

लेखक
सूर्यकांत कांबळे
मू. पो – इर्ले, तालुका – बार्शी, जिल्हा – सोलापूर.
राज्य – महाराष्ट्र. पिन – 413412


शेयर करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top