शेयर करें

kenchua khad

फसल जानकारी (Fasal Jankari) वेबसाईट पे आप सभी का स्वागत है। आज के ब्लॉग मे हम बात करेंगे वर्मीकम्पोस्ट (kenchua khad)  यानी केंचुआ खाद के बारे में। यह एक प्राकृतिक उर्वरक है, जो की किसानों के लिए खेती करते व्यक्त बहोत ही फायदेमंद होता है। चलिए फिर आज के इस ब्लॉग में जानते है की, हम अपने खेत में ही इस केंचुआ खाद को कैसे बना सकते है और इसे कैसे इस्तेमाल करते है।

सबसे पहले हम बात करेंगे केंचुए के बारे मे, केंचुआ जिसे आमतौर पर मिट्टी का कीड़ा कहा जाता है, यह एक महत्वपूर्ण जीव है जो पर्यावरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ये जीव धरती के अंदर खुदाई करते हैं, जिससे मिट्टी की वायु और जलधारिता में सुधार होता है। केंचुए मिट्टी के पोषक तत्वों को भी बढ़ाने में मदद करते हैं, जिससे पौधों की वृद्धि में मदत मिलती है। इसके अलावा, वे अपशिष्ट सामग्री को विघटित करने में सहायक होते हैं, जो प्राकृतिक खाद के रूप में काम करता है। केचुओं की यह विशेषताएं उन्हें कृषि में अनिवार्य बनाती हैं और पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने में भी सहायता करती हैं।

केंचुआ खाद | Vermicompost –

केंचुए की खाद, जिसे वर्मीकंपोस्ट भी कहा जाता है। यह एक जैविक खाद है जो केंचुए द्वारा अपघटित जैविक पदार्थ से बनता है। यह खाद कृषि में फसल उत्पादन को बढ़ाने, मिट्टी की उर्वरता में सुधार करने और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए अत्यंत उपयोगी होता है।

केंचुआ खाद से हमें क्या-क्या मिलता है?

वर्मीकम्पोस्ट में गोबर के खाद (FYM) की अपेक्षा 5 गुना नाइट्रोजन, 8 गुना फास्फोरस, 11 गुना पोटाश और 3 गुना मैग्नीशियम तथा अनेक सूक्ष्मतत्व (Micro-nutrients) सन्तुलित मात्रा मे पाये जाते हैं । केंचुआ खाद बनाने में कच्चे माल के रुप में जैविक रुप से अपघटित हो सकने वाले तथा अपघटनशील कार्बनिक कचरे का ही प्रयोग किया जाता है।

नाम मात्रा  फायदे
नाइट्रोजन  1-2% पौधों  की वृद्धि और पत्तों के विकास के लिए आवश्यक।  
फॉसफोरस  0.5-1% जड़  विकास, फूल और फल के लिए महत्वपूर्ण।          
पोटास  1-2% पौधों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।
कैल्सीअम  1-2% मिट्टी  की संरचना सुधारने में मदद करता है |
मगनीसिउम  0.5-1% क्लोरोफिल बनाने में सहायक, जिससे पौधे |
सल्फर  0.1-0.5% पौधों के लिए प्रोटीन निर्माण में आवश्यक।  
जिंक  0.01-0.1% पौधों की वृद्धि और विकास के लिए सहायक |

केंचुआ खाद तैयार करने के लिए आवश्यक सामग्री –

1. प्लास्टिक बेड
2. गोबर की खाद
3. गन्ने के सूखे पत्ते या फिर खेत का सूखा कचरा
4. पानी
5. ज्यूट की बोरी
6. बाम्बू की लकड़ी
7. केंचुए
8. और वर्मीवॉश कलेक्ट करने के लिए एक प्लास्टिक का ड्रम

केंचुआ खाद बनाने की विधि | Kenchua khad kaise banaye –

1. सबसे पहले एक छाँव वाली जगह का चुनाव करें।
2. जो की पूरी तरह से साफ और सुखी हो।
3. जहाँ धूप नहीं आती हो, लेकिन वो स्थान हवादार हो।
4. फिर आपने जो मार्केट से केंचुआ बॅग खरीदा है उसके ध्यान से देखे। उस बॅग को जमीन पर फिक्स करने के लिए जीतने बाम्बू के लकड़ी की आवश्यकता है उतनी लकड़ी को सही आकार और ऊंचाई में काटें।
5. फिर नीचे की जमीन को पूरी तरह से साफ करें, ध्यान रखे जमीन पर नीचे कोई भी पत्थर ना हो।
6. अगर बॅग के नीचे पत्थर आते है तो वो बॅग को नुकसान कर सकते है।
7. फिर निचली जमीन को एक बाजू में थोड़ीसी ढलान रखे, ताकि ऊपर सा डाला हुआ पानी पूरी तरह से एक साइड छेद से बहार निकले।
8. पहले जमीन में बाम्बू की लकड़ी अच्छे से फिक्स करें और फिर ऊपर से केंचुआ बॅग को बिठाए।
9. अभी बारी है, केंचुआ बॅग भरने की, इसके लिए नीचे दिए गए विधि को ध्यान से पढ़ें –

केंचुआ बेड कैसे भरें –

1. सबसे पहले हमे नीचे गन्ने के सुचे पत्ते या फिर खेत के सूखे कचरे की परत लगा देनी है।
2. फिर ऊपर से गोबर की खाद की परत लगानी है।
3. ध्यान रखें गोबर की अच्छे से सड़ी हुई हो, ताजा गोबर की खाद का उपयोग ना करें।
4. साथ ही जो भी सूखा कचरा आप उपयोग करो वो भी साफ हो, उसमें कोई भी अन्य सामान जैसे की – कांच के टुकड़े, लोहे के टुकड़े या फिर कोई भी प्लास्टिक सामान ना हो।
5. फिर हमें एक-एक करके उसी तरीके से पूरी बॅग को भरना है। (एक लेयर कचरे की और एक लेयर गोबर की खाद की)
6. ध्यान रखें बॅग पूरी तरह से ना भरें, ऊपर से 4 से 5 सेंटीमीटर जगह छोड़े ताकि केचुए बाहर ना आयें।
7. बॅग पूरा भरने पर, ऊपर से अच्छे क्वालिटी के केंचुए हर बॅग में – 3 से 4 किलो डालें।
8. अब हमे ऊपर से पानी देना है और बॅग को ज्यूट की बोरी से ढक देना है।
9. फिर हर दिन आपको उस बोरी को पानी से गीला करते रहना है।
10. इस तरह से अगले 40 से 50 दिन में आपका केंचुआ खाद तैयार हो जाएगा।
11. खाद बनने के बाद खाद और केंचुए को अलग करें और तैयार खाद को खेत में डालें या फिर बॅग में पैक करके किसी छाँव वाली जगह में स्टोर करें।

केंचुआ खाद तैयार करने के लिए कौन से केंचुआ का उपयोग करें?

👉ऐसीनिया फ़ोटिडा (लाल केंचुआ)
👉युड्रिलय युजीनी (भूरा गुलाबी केंचुआ)

केंचुआ खाद उपयोग की मात्रा और तरीका –

1. इस खाद को आप हर फसल में और फसल की हर अवस्था में उपयोग कर सकते हो।
2. उपयोग मात्रा – 2 से 3 टन/एकड़
3. आप इसे अन्य रासायनिक उर्वरक के साथ मिक्स करके भी खेत में डाल सकते हो।
4. बस ध्यान रखे खाद खेत में दलने के बाद उसे मिट्टी से जरूर ढक दें।

केंचुआ खाद की मार्केट प्राइज | Vermicompost price –

👉5 किलो – 250/-

केंचुए और केंचुआ खाद बॅग कहा से खरीदे?

👉केंचुए खरीदी करने के लिए यहा क्लिक करें – Earthworm
👉केंचुआ बॅग खरीदी करने यहा क्लिक करें – Vermicompost Bag

केंचुआ खाद के फायदे | Kenchua khad ke fayde –

1. भूमि की उर्वरता में वृद्धि होती है।
2. फसलों की ऊपज में वृद्धि होती है।
3. इस खाद का प्रयोग मुख्य रुप से फूल-पौधों एवं किचेन गार्डेन में किया जा सकत है जिससे फूल एवं फल के आकार में वृद्धि होती है।
4. र्मी कम्पोस्ट खाद के प्रयोग से भूमि वायु का संचार सुचारू रूप से होता है।
5. यह खाद भूमि संरचना एवं भौतिक दशा सुधारने में सहायक होता है।
6. इसके प्रयोग से भूमि की दशा एवं स्वास्थ्य में सुधार होता है।
7. कार्बिनक पदार्थों का विघटन करने वाले एंजाइम से भी इसमें काफी मात्रा में रहते है जो वर्मी कम्पोस्ट के एक बार प्रयोग करने के बाद लंबे समय तक भूमि में सक्रिय रहते हैं।
8. इसके प्रयोग से मिट्टी की भौतिक संरचना में परिवर्तन होता है तथा उसकी जलधारण क्षमता में वृद्धि होती है।
9. इसके प्रयोग से फसलों की उपज में 15-20% तक की वृद्धि होती है।
10. इसके किसानों के द्वारा बहुत कम पूंजी से अपने घरों के आस-पास बेकार पड़ी भूमि पर तैयार करके अच्छा लाभ प्राप्त किया जा सकता है।

सारांश | Conclusion –

चलिए दोस्तों आज हमने आपको केंचुआ खाद के बारें में लगभग सभी जानकारी दे दी है। आशा करते है की, इस जानकारी से आपको खेती में अवश्य फायदा होगा। इसके बबारें मने आपके पास कोई भी और सवाल हो तो आप नीचे कमेन्ट कर सकते हो। साथ ही अगर आपको जानकारी अच्छी लागि हो तो इसे आपके अन्य किसान दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

किसानों द्वारा पूछे जाने वाले सवाल | People also ask –

1. एक किलो केंचुये का क्या भाव है?
जवाब – 1 kg केंचुये की कीमत 500 रुपये है |

2. केंचुआ खाद कितने दिन में तैयार होती है?
जवाब – केंचुआ खाद या वर्मीकंपोस्ट डेढ़ से दो महीने में तैयार हो जाती है.

3. केंचुआ खाद की कीमत क्या है?
जवाब – आपको बाज़र केंचुआ 150 से 200 रुपए/किलो के हिसाब से मिल जायेगा।

4. एक किलो केंचुआ की कीमत क्या है?
जवाब -1 किलो केंचुआ आपको 500 रुपये तक मिल जाएगा |

5. केंचुआ का जीवन कितने दिन का होता है?
जवाब -केंचुए का जीवनकाल 1 से 3 साल का होता है|

6. केंचुआ कितने बच्चे पैदा करता है?
जवाब – एक केंचुए से औसतन 2 से 5 केंचुए पैदा होते हैं|

7. केंचुए का जीवनकाल कितना होता है?
जवाब -केंचुए का जीवनकाल आमतौर पर 3 साल तक है |

8. केंचुआ कितने इंच का होता है?
जवाब – प्रजातियों के आधार पर, एक वयस्क केंचुआ 10 मिमी (0.39 इंच) लंबा और 1 मिमी (0.039 इंच) चौड़ा से लेकर 3 मीटर (9.8 फीट) लंबा और 25 मिमी (0.98 इंच) चौड़ा हो सकता है, लेकिन विशिष्ट लुम्ब्रिकस टेरेस्ट्रिस लगभग 360 मिमी (14 इंच) लंबा होता है।|

9. एक किलो में कितने केंचुए होते हैं?
जवाब -1 किलोग्राम खाद में लगभग 800 से 1000 केंचुए होते है |

10. क्या केंचुआ इंसान को काटता है?
जवाब – केंचुए काटते नहीं हैं। उनके पास काटने के लिए दांत या जबड़े नहीं होते हैं। वे मिट्टी में मौजूद कार्बनिक पदार्थों को खाते हैं और मनुष्यों के लिए कोई खतरा पैदा नहीं करते हैं।

11.केंचुआ खाद कितने दिन में तैयार होते है|
जवाब – लगभग 45-50 दिनों के अंदर

12. केंचुआ खाद के लिए क्या आवश्यकता है
जवाब – कचरे में नमी की मात्रा 30 से 40 प्रतिशत और कचरे का अर्द्ध-सड़ा (Semi-decomposed) होना अत्यन्त आवश्यक है।

इन्हे भी जरूर पढ़ें | People also read –

1. sugarcane trash compost: गन्ने के सूखे पत्तों का व्यवस्थापन
2. banana diseases: केला में झुलसा रोग की दवा
3. leaf curl of chilli: मिर्च में वायरस की दवा
4. brinjal fruit borer: बैगन में फल छेदक की दवा
5. onion leaf blight: प्याज में झुलसा रोग की दवा
6. onion twister disease: प्याज में जलेबी रोग की दवा

Author

(Writer – Anshika Verma)
फसल जानकारी
contact@fasaljankari.com


शेयर करें

8 thoughts on “Kenchua khad: केंचुआ खाद बनाने की विधि और उपयोग”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top